फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tight security arrangements in firozabad over juma ki Namaj

जुमा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, छावनी बना फिरोजाबाद, आईजी ने संभाली कमान

Fri, 28 Feb 2020 09:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
tight security arrangements in firozabad over juma ki Namaj
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली और अलीगढ़ की घटना को देखते हुए फिरोजाबाद में खासी सतर्कता बरती जा रही है। आईजी रेलवे लखनऊ बुधवार से शहर में डेरा डाले हैं। बृहस्पतिवार को आईजी जोन ए सतीश गणेश शहर में आए। थाना रसूलपुर में प्रमुख मौलानाओं के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


इसके बाद आईजी ने फोर्स के साथ उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। शहर में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स तैनात की है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


शहर में बीते वर्ष 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में सात लोगों की मौत एवं कई घायल हुए थे। तब से शासन यहां खास सावधानी बरत रहा है। लखनऊ से आईजी रेलवे विजय प्रकाश को जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलानाओं के साथ बैठक

tight security arrangements in firozabad over juma ki Namaj
आईजी जोन ए सतीश गणेश - फोटो : Amar Ujala
थाना रसूलपुर में शहर के प्रमुख मौलानाओं के साथ बैठक करने के साथ यह अपील की है कि जुमा की नमाज सभी अपनी मोहल्ले की मस्जिदों में अदा करें। किसी प्रकार से शहर का माहौल खराब नहीं हो, ये हम सभी की जिम्मेदारी है। 

आईजी जोन ए सतीश गणेश ने कहा जिस प्रकार से कांच की चूड़ी को सभी मिलकर सजाते हैं उसी प्रकार यह शहर हम सभी का है। इसमें आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसके बाद आला अफसरों ने पुलिस बल के साथ थाना रसूलपुर से फ्लैग मार्च शुरू किया। 

पुलिस ने नालबंद चौराहा,उर्वशी रोड,कुरैशियान,बगिया मोहल्ला से उर्वशी चौराहा, राजपुताना चौराहा, बड़ी छपैटी, गढ़ैया मोहल्ला, नई बस्ती, संत तिराहा से होकर छिंगामल का बाग होते हुए सुभाष तिराहे पर समाप्त किया। 

आईजी जोन ने की अपील

फ्लैग मार्च में एसएसपी सचिंद्र पटेल एवं एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह,एसपी देहात राजेश कुमार व नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डॉ.अरुण कुमार सिंह सहित कई थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। 

आईजी जोन ए सतीश गणेश ने कहा कि फिरोजाबाद शहर अमन के लिए जाना जाता है। पूर्व में जो घटना हुई है उसकी शहर के प्रमुख लोगों में से हर किसी ने निंदा की। आईजी रेलवे विजय प्रकाश को विशेष तौर पर यहां लगाया गया है। शहर के हर वर्ग से अपील है वे शांति एवं आपसी सद्भाव को बनाए रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed