{"_id":"6310cb6402f2db4c0b0497f9","slug":"tight-security-arrangements-in-barsana-1495-policemen-will-be-posted-in-barsana-on-radhashtami-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Radhashtami: राधाष्टमी पर बरसाना में तैनात होंगे 1495 पुलिसकर्मी, भारी वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Radhashtami: राधाष्टमी पर बरसाना में तैनात होंगे 1495 पुलिसकर्मी, भारी वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश
Thu, 01 Sep 2022 08:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 08:40 PM IST
सार
राधाष्टमी पर बरसाना में होने वाले आयोजन को लेकर आईजी ने निरीक्षण कर निर्देश दिए। भारी वाहन बरसाना की तरफ नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
निरीक्षण करते आईजी निचकेता झा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बरसाना में राधाष्टमी की सुरक्षा को बृहस्पतिवार को फाइनल टच दे दिया गया। 7 जोन और 16 सेक्टरों में सुरक्षा को बांटा गया है। करीब 1495 पुलिसकर्मियों के कंधों पर सुरक्षा की कमान होगी। शुक्रवार से भारी वाहन बरसाना की तरफ नहीं जा सकेंगे। आईजी आगरा जोन नचिकेता झा ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों के संग डेढ़ घंटे निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखकर दिशा निर्देश दिए। माना जा रहा है कि इस बार पांच लाख से अधिक श्रद्धालु राधाष्टमी पर जुटेंगे।
3 और 4 सितंबर को राधाष्टमी पर बरसाना में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इन श्रद्धालुओं को आसानी और सुरक्षित दर्शन हो सकें, इसके लिए पूरी शिद्दत से पुलिस और प्रशासन जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार को आईजी आगरा जोन नचिकेता झा ने एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी देहात त्रिगुण विनेश, एएसपी श्रीशचंद, एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार, सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा और एसएचओ प्रमोद पंवार के संग करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर से लेकर कसबे और कुंडों तक की सुरक्षा को परखा। हर प्वाइंटों पर बारीकी से निरीक्षण के बाद आईजी ने एसएसपी को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। आईजी के निरीक्षण के बाद ही एक जोन बृहस्पतिवार को बढ़ाया गया है। इससे भीड़ का दबाव कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन उमड़ेगी भीड़

मंदिर प्रवेश सिंहपौर सीढ़ियों से, निकासी जयपुर मंदिर सीढ़ियों से
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं का राधाष्टमी पर मंदिर में प्रवेश सिंहपौर की सीढ़ियों से हो सकेगा। इन श्रद्धालुओं की निकासी जयपुर मंदिर की नई सीढ़ियों से होगी। सभी श्रद्धालुओं को आसानी और सहूलियत से दर्शन कराने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। किसी श्रद्धालुओं को परेशानी न हो सके, इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दे दिए गए हैं। कोरोना काल से पहले राधाष्टमी पर ढाई से तीन लाख श्रद्धालु पहुंचते थे लेकिन कोरोना के बाद धार्मिक गतिविधियां सामान्य होने पर श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। जन्माष्टमी पर 50 लाख श्रद्धालु मथुरा आए थे। इतना ही नहीं श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भी इतनी भीड़ हो गई थी कि भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की जान चली गई थी और करीब 70 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन