फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tied hands and legs with electric wire then plugged it into the board Wife commits horrific murder of husband

यूपी: बिजली के तार से हाथ पैर बांधे, फिर बोर्ड में लगाया प्लग... पति को दी ऐसी मौत; सुनने वालों की कांप गई रूह

Mon, 18 Dec 2023 10:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 10:40 PM IST
सार

बेरहम पत्नी ने पति को ऐसी मौत दी कि सुनने वालों की भी रूह कांप गई। शराब ने नशे में पति जब सो रहा था, तो पत्नी ने बिजली के तार से उसके हाथ पैर बांध दिए और फिर करंट देकर उसे मार दिया।
    

विज्ञापन
Tied hands and legs with electric wire then plugged it into the board Wife commits horrific murder of husband
पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैवान बनी पत्नी ने पति को ऐसी मौत दी कि सुनने वाले ही कांप गए। रात में सोते समय पति के हाथ पैर बिजली के तार से बांध दिए। इसके बाद प्लग बोर्ड में लगा दिया। करंट लगते ही पति तड़पने लगा और बेरहम पत्नी उसे तड़प-तड़पकर मरते हुए देखती रही। पति की सांसें थमने पर उसका गुस्सा शांत हुआ।  सोमवार सुबह खुद ही पुलिस चौकी पर पहुंचकर हत्या की जानकारी दी। बताया कि पति शराब पीता था। उसे पीटता था, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के मुस्तफा क्वार्टर (कैंट) की है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मूल रूप से कस्बा बरहन निवासी 32 वर्षीय नीरज आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर था। उसकी शादी वर्ष 2013 में नगला पदी की प्रीति कुशवाहा से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। वह एक साल से मुस्तफा क्वार्टर में पूर्व फौजी ज्ञान सिंह के मकान में किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति सोमवार सुबह 10 बजे लाल कुर्ती चौकी पर पहुंची। दरोगा अनुभव सिंह को बताया कि उसने पति की करंट लगाकर हत्या कर दी है। लाश घर में पड़ी है। उसे जाकर उठा लो। इस पर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। प्रीति को अभिरक्षा में लेकर थाने भेजा गया। पुलिस घर पहुंच गई। कमरे पर ताला लगा था। पुलिस ने उसे खुलवाया। चारपाई पर नीरज का शव पड़ा मिला। इस पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

तड़प-तड़प कर हुई मौत
डीसीपी सिटी ने बताया कि प्रीति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि पति रोजाना शराब पीकर घर आता था। उससे मारपीट करता था। वह परेशान आ गई थी। रविवार को भी पीटा, इस कारण ही पति की करंट लगाकर हत्या कर दी। सोते में हाथपैर बांधकर पैरों में तार लगाकर प्लग चालू कर दिया था। इससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

प्रीति करती थी शक, विरोध पर मार दिया
घटना की जानकारी पर नीरज के परिजन थाना सदर पहुंचे। उन्होंने प्रीति पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि प्रीति बेटे को परेशान करती थी। उस पर शक करती थी। शादी के बाद ही घर से अलग हो गई। उसे किसी परिजन से बात नहीं करने देती थी। फोन पर उसकी लोकेशन लेती रहती थी। वह सच भी बोलता था, तब भी झगड़ती थी। इससे वो परेशान आ गया था। वह अब झूठ बोल रही है कि नीरज उसकी पिटाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed