फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ticket ghotala in subhas park

सुभाष पार्क में टिकटों की हेराफेरी पर एक कर्मचारी निलंबित

Wed, 28 Jul 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
ticket ghotala in subhas park
आगरा। महात्मा गांधी रोड स्थित सुभाष पार्क में टिकटों की हेराफेरी और बुकिंग विंडो में बैठकर नशा करने के आरोप में आगरा विकास प्राधिकरण के एक कर्मचारी को एडीए उपाध्यक्ष ने निलंबित कर दिया है। वहीं, सुभाष पार्क की जिम्मेदारी उठा रहे सहायक अभियंता और अवर अभियंता को चेतावनी जारी करते हुए सात दिन के अंदर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख पार्कों में एक सुभाष पार्क की खराब हालत का निरीक्षण एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया कर चुके हैं। निरीक्षण के दौरान पार्क की बदहाली देख चुके एडीए उपाध्यक्ष को शिकायत मिली थी कि कर्मचारी बुकिंग विंडो में बैठाकर मादक पदार्थों का सेवन करा रहे हैं और टिकटों की हेराफेरी की जा रही है। शिकायत की जांच के बाद तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयशिव सिंह को निलंबित कर दिया है। एडीए उपाध्यक्ष ने उद्यान के प्रभारी सहायक अभियंता पंकज शर्मा और अवर अभियंता राजकपूर को काम में लापरवाही बरतने पर चेतावनी जारी करते हुए सात दिन के जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed