{"_id":"6a25de934a8b20af1300444b","slug":"thunderbolts-beat-it-rhinos-by-seven-wickets-agra-news-c-365-1-sagr1044-108275-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: थंडरबोल्ट्स ने आईटी राइनोज को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: थंडरबोल्ट्स ने आईटी राइनोज को सात विकेट से हराया
Mon, 08 Jun 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
सॉनेट कॉर्पोरेट कप
आगरा। सॉनेट क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित सॉनेट कॉर्पोरेट कप के मुकाबले में थंडरबोल्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईटी राइनोज को 7 विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर आईटी राइनोज ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में टीम 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी। आशीष ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। थंडरबोल्ट्स के दिव्यांशु सिंह ने 4 और जेपी चौधरी ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडरबोल्ट्स टीम ने 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। प्रताप ने 42 व शुभम ने 35 रन बनाए। अखिल श्रीवास्तव ने 2 विकेट प्राप्त किए। दिव्यांशु सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दुर्गेश पंडित ने प्रदान किया। इस दौरान अर्पित गौतम, बृजमोहन, अभय, गगन आदि मौजूद रहे।