{"_id":"5a608a354f1c1b81268b5177","slug":"thugs-escaped-with-ornaments-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गहनों की चमक के चक्कर में चकमा खा गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहनों की चमक के चक्कर में चकमा खा गई महिला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 23 Jul 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
thug
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में थाना ताजगंज के गांव बरौली अहीर में पाउडर से गहने चमकाने का झांसा देकर दो युवकों ने महिला को चूना लगा दिया। युवक सोने की चेन ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।
बरौली अहीर निवासी किसान सत्येंद्र की पत्नी राधा बुधवार दोपहर को घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी गांव में बाइक से दो युवक आए। उन्होंने कहा कि एक पाउडर से बर्तन और गहने चमकाने का काम करते हैं।
इस पर राधा ने उन्हें घर में बुलाया। युवकों ने गहने और एक टिफिन लाकर देने का कहा। राधा ने पेंडल लगी चेन दे दी। युवकों ने चेन को टिफिन में रख दिया। इसके बाद पाउडर लगा दिया। कुछ देर बाद राधा से गर्म पानी मांगा। वह पानी लेने चली गई।

इसी बीच युवकों ने चेन निकालकर जेब में रख ली। राधा लौटकर आई तो पानी टिफिन में भर दिया। इसके बाद राधा को टिफिन को घुमाते रहने की कहकर युवक चले गए। राधा ने कुछ देर में टिफिन खोला तो उसमें चेन नहीं थी।
यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जुट गए। मगर, बाइक सवार युवकों का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। चेन डेढ़ तोले की थी।
यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जुट गए। मगर, बाइक सवार युवकों का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। चेन डेढ़ तोले की थी।