फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thugs duped youth of 25 lakh on pretext of earning money online In Firozabad

UP: ऑनलाइन कमाई का दिया झांसा, युवक से 25 लाख ठगे; टेलीग्राम से किया खेल

Sat, 15 Jun 2024 07:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 07:50 PM IST
सार

ठगों ने ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर युवक से 25 लाख ठग लिए। टेलीग्राम से खेल किया। अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।  

विज्ञापन
thugs duped youth of 25 lakh on pretext of earning money online In Firozabad
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ठगों ने युवक को टेलीग्राम एप के जरिए कमाई का लालच देकर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद जब उसने ऑनलाइन की गई रकम को वापस मांगा तो उस पर 50 प्रतिशत और भेजने का दबाव बनाया। तब उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना दक्षिण के सुहागनगर बलदेवी टावर निवासी सीतांशु शुक्ला ने एक मार्च से टेलीग्राम एप पर आए मैसेज के बाद को टीवी एप से जुड़ गया। इसके बाद आनलाइन कमाई के नाम पर ठगों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। ठगों द्वारा पहले युवक को ऑनलाइन कमाई कराई। 
विज्ञापन


इसके बाद धीरे-धीरे 25 लाख रुपये ठग लिए। जब धनराशि जाती दिखाई दी तो 6 मार्च को ही साइबर क्राइम थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। ठगों का कहना है अगर 25 लाख रुपये चाहिए तो इसकी 50 प्रतिशत धनराशि और जमा करानी होगी। ठगी करने वाले अब 12.50 लाख की ठगी और करना चाहते थे। पीड़ित मदद के लिए भटक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed