फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thug was wearing cap and mask to avoid identity

पहचान से बचने के लिए ठग पहने था कैप और मास्क

Thu, 11 Nov 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Thug was wearing cap and mask to avoid identity
आगरा। गोवा के दंपती सहित चार लोगों से जहरखुरानी करके लूटने के आरोपी की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गई है। हालांकि उसका चेहरा फुुटेज में नहीं आया है। उसने कैप और मास्क पहन रखा है। चश्मा भी लगाया है। अब पुलिस मोबाइल नंबर से आरोपी के बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन

गोवा के रहने वाले ल्यूइस मिरिंडा, उनकी पत्नी मारिया, अयाक सेबिओ और आलम शेख के साथ घटना हुई थी। उन्हें विदेश में नौकरी का झांसा दिया गया था। एक मोबाइल नंबर पर उनकी एक युवक से बात हो रही थी। इसके बाद इंटरव्यू के लिए आगरा बुलाया गया था। चारों को एक युवक ने होटल अमर में रोका था। सोमवार रात को आरोपी चारों के साथ जहरखुरानी करके छह हजार रुपये, मोबाइल, सोने की चेन और अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने ल्यूइस मिरिंडा की तहरीर पर धोखाधड़ी, जहरखुरानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसमें एक युवक नजर आ रहा है। उसने स्पोर्ट्स कैप, चश्मा और मास्क पहन रखा है। इससे उसका चेहरा साफ नहीं नजर आया है। उसने जैकेट और टीशर्ट पहन रखी है। उसके कपड़े अच्छे हैं, जिससे लोगों को लगे कि वह अच्छे परिवार से है। चेहरा साफ नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसने होटल के अंदर से लेकर बाहर तक मास्क और कैप नहीं उतारे। अब यह देखा जा रहा है कि वह जिस टैक्सी को लेकर आया है, वह कहां से की थी। टैक्सी वाले से भी पता किया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन देकर नौकरी का झांसा देने में पुलिस पूर्व में बाह और पिनाहट के चंबल के बीहड़ में सक्रिय हेलो गैंग को पकड़ चुकी है। ऐसे में पुलिस को शक है कि यह वारदात भी उसी गैंग ने की होगी। पुलिस पुराने गैंग के बारे में जानकारी जुटा रही है। हाल में जेल से बाहर आए आरोपियों के बारे में भी पता किया जा रहा है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ल्यूइस मिरिंडा सहित अन्य लोग शुरू से ही युवक के संपर्क में थे। गोवा से लेकर दिल्ली और आगरा आने पर भी उसी युवक ने संपर्क किया था। होटल के कमरों में भी वह विदेश में नौकरी के बारे में बताता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed