फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thrown out of house for not fulfilling demand of Rs 2 lakh

Agra News: दो लाख की मांग पूरी नहीं करने पर घर से निकाला

Wed, 10 Jan 2024 05:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Jan 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
Thrown out of house for not fulfilling demand of Rs 2 lakh
दो लाख की मांग पूरी नहीं करने पर घर से निकाला
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने करहल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। मोहल्ला बिरतियान निवासी विवाहिता को ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज में दो लाख की मांग पूरी नहीं करने पर पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद ससुरालीजन की तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिरतियान निवासी मेहरुददीन ने थाना करहल में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पुत्री रहनुमा निकाह छह मार्च 2021 को इरफान निवासी मोहल्ला हबीवगंज जनपद फिरोजाबाद के साथ किया है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन ने पुत्री को अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर उसे भूखा प्यास रखते और मारते पीटते थे। ससुरालीजन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग नहीं माने। 12 नवंबर को को ससुरालीजन ने बेल्टों से पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंचे। लेकिन ससुरालीजन न कह दिया कि वह बिना दहेज घर में नहीं रखेंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति इरफान, देवर अलीम उर्फ सनी, सास मुमताज बेगम और ननद निशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed