फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Throat cutof two including tourist guide critical in agra

होली पर दुश्मनी: टूरिस्ट गाइड सहित दो का गला रेता, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Mar 2023 07:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 07:01 AM IST
सार

आगरा में होली के त्योहार पर दुश्मनी निभाई गई। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में टूरिस्ट गाइड सहित दो का गला रेत दिया गया। दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Throat cutof two including tourist guide critical in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 होली के दिन ताजगंज के असद नगर और ट्रांस यमुना के चंदन नगर में युवकों के गला रेत देने की दो वारदात हुई। ताजगंज में मौसेरे भाइयों ने ही बंधक बनाकर टूरिस्ट गाइड का गला रेता। उसे परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ट्रांस यमुना के चंदन नगर में होली खेलने के दौरान किसी ने युवक का गला रेत दिया। उसे पुलिस ने भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


ताजगंज में असद गली निवासी विकास ने बताया कि मोहल्ले में मौसी ममता का परिवार रहता है। बुधवार को वह होली खेलने के लिए मौसी के घर गए थे। उनके साथ पत्नी अंजू, भाभी रेखा और भाई अरुण (35) भी थे। होली खेलने के बाद वह घर आ गए, जबकि परिवार की महिलाएं और अरुण मौसी के घर पर रुके थे। आरोप है कि मौसेरे भाई धीरज और देव बहाने से अरुण को कमरे में ले गए। अरुण के हाथ बांध दिए। बंधक बनाने के बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, अरुण चीखने लगा।
विज्ञापन


वह किसी तरह भागकर कमरे से बाहर आ गया। अफरातफरी मच गई। दोनों आरोपी भाग निकले। परिजन ने अरुण को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। अरुण ताजमहल पर टूरिस्ट गाइड है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थाना
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि धीरज और देव के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया है। धीरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों ने रंजिश में घटना को अंजाम दिया। वहीं ट्रांस यमुना के चंदन नगर में होली खेलने के दौरान मुकेश का गला रेत दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed