फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threw the driver on the roadside by tying his hands and legs, looted the car

Agra News: हाथ-पैर बांधकर चालक को सड़क किनारे फेंका, कार लूटी

Fri, 25 Nov 2022 09:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Threw the driver on the roadside by tying his hands and legs, looted the car
दिल्ली, महोबा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

अछनेरा (आगरा)। कस्बा अछनेरा स्थित कोतवाली से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर बुधवार की रात बेखौफ बदमाशों ने कार लूट की वारदात की। कार चालक के हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क किनारे फेंक दिया।
जिला महोबा के जैतपुर तहसील क्षेत्र के कुल पहाड़ निवासी राज यादव अपनी जीजा की कार चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को नई दिल्ली के अजमेरी गेट पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी कार को बुक कर भरतपुर मार्ग पर चलने के लिए कहा। यमुना एक्सप्रेसवे से होकर मथुरा होते हुए वह अछनेरा कस्बे के आगे पहुंचे, तब कार सवारों ने उससे कहा कि वे गलत रास्ते पर आ गए हैं। वहां से वापस कार अछनेरा की ओर ले आए। इसके बाद कार को लघुशंका के बहाने रुकवा लिया। इसके बाद एक व्यक्ति ने चालक को अपने पास बुलाया। इसी बीच उसके दो साथियों ने उसे पकड़ा और गमछे से हाथ-पैर बांध दिया। जेब में रखे दो मोबाइलों को निकालने के बाद कार भी ले ली। चालक राज यादव को सड़क किनारे फेंककर बदमाश कार लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

चालक ने पुलिस को बताया कि उसने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले। इसके बाद वह पास के ही एक मंदिर की ओर गया। वहां के पुजारी की मदद से पुलिस को फोन करके सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस पहुंची। चालक से पूछताछ के बाद बदमाश लुटेरों की तलाश में जुटी, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अछनेरा अनुराग शर्मा ने बताया कि कार चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed