फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three youths misdeed with 12-year-old girl in agra

आगरा: 12 साल की बालिका से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jul 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jul 2021 12:20 AM IST
सार

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
Three youths misdeed with 12-year-old girl in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार दोपहर को 12 साल की बालिका से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बालिका एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह दोपहर में 12:30 बजे एक दुकान से बर्फ लेने गई थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले युवक इरफान उर्फ सोनू ने बालिका को हाथ पकड़कर अपने कमरे में खींच लिया। 
विज्ञापन


पीड़िता का धमकी भी दी
आरोप के मुताबिक, कमरे में उसके दो दोस्त आदिल और जाहिद भी थे। तीनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत बिगड़ गई। इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। वह किसी तरह घर पहुंची। उसने रोते हुए मां को जानकारी दी। इस पर मां ने उसे चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आरोपियों में आदिल, इरफान उर्फ सोनू और जाहिद हैं। पीड़ित परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बालिका का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इरफान उर्फ सोनी कार मैकेनिक है। आदिल चांदी की पायल बनाने का काम करता है। जाहिद इलेक्ट्रानिक की दुकान पर काम करता है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed