{"_id":"6965156e777b2f000306e6b9","slug":"three-youths-from-fatehabad-died-in-a-cylinder-explosion-in-a-hotel-in-maharashtra-agra-news-c-285-1-sagr1008-104942-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महाराष्ट्र के होटल में सिलिंडर फटने से फतेहाबाद के तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महाराष्ट्र के होटल में सिलिंडर फटने से फतेहाबाद के तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो दीपक स्रोत परिजन
फतेहाबाद। महाराष्ट्र के जगदंबा होटल में 7 जनवरी को रसोई में गैस सिलिंडर फटने से फतेहाबाद क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के तीन युवकों की मौत हो गई थी। रविवार रात उनके शवों को गांव लाया गया। शवों के पहुंचते ही परिवार और गांवों में मातम छा गया।
तहसील फतेहाबाद के गांव ईधौन निवासी मनीराम (24) पुत्र अतर सिंह, थाना निबोहरा के गांव डंडनियापुरा निवासी रामप्रकाश (26) पुत्र कालीचरन और भोगपुरा निवासी दीपक (25) पुत्र भूप सिंह जगदंबा होटल में काम करते थे। 7 जनवरी को खाना बनाते समय गैस का पाइप निकलने से सिलिंडर फट गया। हादसे में तीनों बुरी तरह झुलस गए थे। घायलों को उपचार के लिए महाराष्ट्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूचना मिलने पर परिजन भी महाराष्ट्र पहुंचे और तीनों को अलग-अलग एंबुलेंस से आगरा ला रहे थे। रविवार शाम 5 से रात 10 बजे के बीच एक-एक कर तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया। रामप्रकाश के सात माह और तीन वर्ष के दो बेटे हैं। दीपक के दो बेटियां और एक बेटा है। वहीं, मनीराम अविवाहित था। परिजन के अनुसार, मनीराम की कुछ माह बाद शादी होने वाली थी।