{"_id":"5cca7625bdec22078f24b9aa","slug":"three-youth-arrested-for-blackmailing-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती संग बेटे का फोटो जोड़कर पिता से मांगे दो लाख रुपये, तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती संग बेटे का फोटो जोड़कर पिता से मांगे दो लाख रुपये, तीन शातिर गिरफ्तार
Thu, 02 May 2019 10:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 May 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की वृंदावन पुलिस ने एक गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे। इन आरोपियों ने वृंदावन के व्यापारी को अपना शिकार बनाने को कोशिश की। ये अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते उससे पहले पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राधादामोदर मंदिर के पास रहने वाले दिनेश अग्रवाल मुकुट श्रृंगार की दुकान चलाते हैं। 30 अप्रैल को उन्हें दुकान के बाहर एक लिफाफा मिला, जिसमें उनके बेटे नेस अग्रवाल के साथ एक लड़की की अश्लील तस्वीर थी।
लिफाफे में फोटो के अलावा एक पर्ची थी। जिस पर दो लाख रुपये की मांग की गई थी। साथ ही रकम न देने पर उक्त फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई थी। पर्ची में आरोपियों का मोबाइल नंबर भी अंकित था।

पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी पकड़े
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को एक मई को रुपये लेकर जुगल घाट पर बुलाया, लेकिन दिनेश अग्रवाल ने उनकी बातों में न आकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हरीश निवासी गुरुकुल के पास गौरानगर, सोनू निवासी गौरानगर तथा सोहेल निवासी मदीना मस्जिद गौरानगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा, कारतूस, चाकू, घटना में प्रयुक्त मोबाइल, मॉनीटर, प्रिंटर, कलर कार्टेज आदि सामान बरामद किए हैं। ऐसी वारदातों के लिए आरोपी इन्हीं वस्तुओं का प्रयोग करते थे।
ऐसे बनाते थे शिकार
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवक फेसबुक से युवकों की फोटो लेकर उसे आरोपी सोहेल के फोटो स्टूडियो पर फोटो शॉप के माध्यम से किसी लड़की की तस्वीर के साथ जोड़ देते थे। इसके बाद इस अश्लील फोटो को लिफाफे में रखकर पीड़ित तक पहुंचाकर उसे ब्लैकमेल किया जाता था।