फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three young man dies in two bikes collide in mainpuri

मैनपुरी में हादसा: बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजे सहित तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Thu, 24 Sep 2020 07:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Sep 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
three young man dies in two bikes collide in mainpuri
अस्पताल में पुलिस और मृतकों के रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र में घिरोर-कुरावली मार्ग पर गुरुवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक सवार चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ा निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र सूरज पाल गुरुवार को 23 वर्षीय भतीजे दिलीप कुमार पुत्र राधेश्याम को साथ लेकर पत्नी प्रीती को दवा दिलाने गांव चौपरा गया था। शाम के समय वापस लौटते समय जितेंद्र ने पत्नी को साले सुनील कुमार निवासी मलामई बेवर के साथ भेज दिया। 
विज्ञापन



बाइक से भतीजे दिलीप के साथ वह गांव वापस लौट रहा था। शाम करीब तीन बजे बाइक जब गांव नगला आंध्रा के पास घिरोर-कुरावली मार्ग पर पहुंची, तभी कुरावली की ओर से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में जितेंद्र, दिलीप और दूसरी बाइक सवार 21 वर्षीय सौरभ पुत्र रणवीर निवासी गांव नगला कुतुरुआ की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ के साथ बाइक पर बैठा गांव निवासी आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। 

रिश्तेदारी से लौट रहा था सौरभ

सड़क हादसे में जान गवाने वाला सौरभ रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि वह फर्रुखाबाद के कायमगंज गया हुआ था। साथी आशीष के साथ बृहस्पतिवार की शाम गांव वापस लौट रहा था, लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed