फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three young man dies in car collided with bike in firozabad

फिरोजाबाद और मैनपुरी में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, 25 घायल

Mon, 03 Jun 2019 05:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
three young man dies in car collided with bike in firozabad
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शिकोहाबाद-एटा मार्ग पर सोमवार सुबह स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो छोड़ उसमें सवार लोग फरार हो गए। पुलिस वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन


मृतकों में कृष्णा पुत्र गीतम सिंह निवासी खंजापुर थाना आसफाबाद, प्रदीप पुत्र चंद्रपाल सिंह,  अतुल पुत्र दलवीर निवासी मोहल्ला गाड़ीवान थाना जसराना हैं। ये तीन युवक जसराना से एटा की ओर जा रहे थे। जसराना के पास यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही बाइक काफी दूर जा गिरी। मौके पर ही तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को जिला अस्पताल लाई और मृतकों के परिजनों को सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी में ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस

three young man dies in car collided with bike in firozabad
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र में दिल्ली से कानपुर जा रही खुर्जा डिपो की रोडवेज बस जीटी रोड पर डीसीएम से टकरा गई। हादसे में परिचालक की मौत हो गई, वहीं 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दिल्ली से रविवार की रात खुर्जा डिपो की बस सवारियों को लेकर कानपुर की ओर रवाना हुई थी। सोमवार सुबह करीब चार बजे जीटी रोड पर सुल्तानगंज के पास सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां परिचालक जयवीर (45) निवासी नगला गडू थाना बेवर ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed