फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three young man arrested for sexual abused the girl in agra

युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का वादा, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
three young man arrested for sexual abused the girl in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने युवती से शादी का वादा किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


आरोपी ने अपने दो दोस्तों को भी फोटो और वीडियो भेज दिए। उन्होंने भी युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा क्षेत्र की युवती एक कंपनी में नौकरी करती है। दो साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर केके नगर, सिकंदरा निवासी यश गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि यश ने फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग शुरू कर दी। इसके बाद मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने शादी से किया इंकार

उसने एक दिन मुलाकात के लिए बुलाया। उससे शादी का वादा किया। युवक उसके साथ नौकरी भी करने लगा। मोबाइल से युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 

सिकंदरा क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। 15 दिन पहले युवक ने शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं युवती की फोटो और वीडियो अपने दोस्त विद्या नगर, न्यू आगरा निवासी गौरव और योगेश को दे दिए। दोनों ने भी ब्लैकमेल करना शुरू कर युवती से दुष्कर्म किया। 

शिकायत करने पर युवती को बदनाम करने की धमकी दी। पिछले दिनों पीड़िता ने परिजनों को बताया। इस पर थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो दिन पहले यश को गिरफ्तार कर लिया। 

शुक्रवार को आरोपी योगेश और गौरव को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है।

दहशत में है युवती 

दुष्कर्म पीड़ित युवती दहशत में है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई सुबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि केस में जल्द चार्जशीट भी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed