फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three year old girl brutally murdered by slitting her throat in Mathura

दर्दनाक: तीन वर्षीय बालिका का गला रेतकर निर्मम हत्या, शव को देखकर सन्न रह गए घरवाले, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 Jan 2024 11:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मांट (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, मांट (मथुरा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 25 Jan 2024 11:21 PM IST
सार

पुलिस की चार टीम बालिका की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए लगाई गई है और जल्द ही बालिका की हत्या का मामला खुलासा किया जाएगा। उधर मृतक परिजन कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं।

विज्ञापन
Three year old girl brutally murdered by slitting her throat in Mathura
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट के गांव बिलन्दपुर में तीन वर्षीय बालिका की गुरुवार को गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बालिका घर में अकेली थी। मां के टेंटी गांव से लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी पहुंचे और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। हत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना को अंजाम देने वालों की तलाश को पुलिस की कई टीमों को लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

थाना मांट क्षेत्र के गांव बिलन्दपुर निवासी हाकिम सिंह की तीन वर्षीय पुत्री प्रियल का शव उसके घर के अंदर ही लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ मिला। हाकिम की पत्नी साधना अपने बीमार छोटे बेटे को दोपहर में दवा दिलाने के लिए टेंटीगांव गई हुई थी और घर पर तीन वर्षीय बेटी प्रियल को अकेला छोड़ गई। पिता हाकिम सिंह सुबह ही मजदूरी करने के लिए चले गए। जब मां साधना लौटकर आई तो घर के अंदर प्रियल का शव लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसकी किसी धारदार हथियार से गला काटा गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका की हत्या से गांव में दहशत व्याप्त हो गई। हत्या के पीछे के कारणों को लेकर पीड़ित परिवार के लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। किसी से कोई रंजिश भी नहीं बता रहे हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, सीओ मांट गुंजन के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और फिंगर प्रिंट भी एकत्र किए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की चार टीम बालिका की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए लगाई गई है और जल्द ही बालिका की हत्या का मामला खुलासा किया जाएगा। उधर मृतक परिजन कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता हाकिम ने अज्ञात द्वारा हत्या किए जाने की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

गांव में पुलिस बल किया तैनात
मासूम बालिका की हत्या मामले के बाद थाना मांट का पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है और गांव में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस को नजर रखे हुए है।

रंजिशन की जानकारी कर रही पुलिस
अज्ञात द्वारा बालिका की हत्या के पीछे किस की साजिस है इसके लिए पुलिस परिवार की रंजिश भी खंगाल रही है हालांकि अभी तक चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed