{"_id":"63458cc71abd952b56162af3","slug":"three-year-old-child-dies-after-drowning-in-water-filled-pit-on-the-road-side-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरा तीन साल का बच्चा, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरा तीन साल का बच्चा, डूबने से मौत
Wed, 12 Oct 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:10 AM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की पटरी की मरम्मत के लिए करीब तीन फुट का गड्ढा खोदा गया था। इसके बाद भरा नहीं गया। तहसीलदार ने कहा कि गड्ढा किसने खोदा, इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव धरैरा में सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो महीने पहले सड़क की पटरी की मरम्मत के लिए मिट्टी खोदी गई थी। बाद में इस गड्ढे को भरा नहीं गया। बारिश में इसमें पानी भर गया था।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे हुआ। गांव धरैरा निवासी हरगोविंद का बेटा चिराग घर के बाहर खेल रहा था। हरगोविंद का घर सड़क के किनारे है। मां रूकेश देवी घरेलू काम निपटा रही थी। दादी राधा देवी ने चिराग को गड्ढे में गिरा देखा। उन्होंने शोर मचाया और उसे निकाला।
विज्ञापन
बच्चे के पिता करते हैं मजदूरी
परिजन बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने बताया कि चिराग दो बहनों भूमिका और प्राची का इकलौता भाई था। हरगोविंद आगरा में मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हरगोविंद के घर के सामने की यह सड़क खंदौली, धरैरा व अन्य गांवों को हाईवे से जोड़ती है।
विज्ञापन
Trending Videos