फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three year old child dies after crushed by dumper in mathura

मथुरा: डंपर से कुचलकर तीन साल के बच्चे की मौत, हादसे के बाद भीड़ ने चालक को पीटा

Sat, 20 Nov 2021 02:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 02:15 PM IST
सार

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बाजना तिराहे पर डंपर ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three year old child dies after crushed by dumper in mathura
घटनास्थल पर खड़ा डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कस्बा नौहझील के बाजना तिराहे पर शनिवार को गिट्टी से भरे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक से गिरकर बच्चा डंपर के पहिये के नीचे आ गया। मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस कौ सौंप दिया। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार कस्बा नौहझील निवासी भट्ठा व्यवसायी व रेडीमेड शोरूम संचालक अनिल अग्रवाल का तीन वर्षीय इकलौता पुत्र विनय अपने चाचा विपिन के साथ बाइक से रेडीमेड शोरूम पर जा रहा था, तभी कस्बा के बाजना तिराहे पर शेरगढ़ से बाजना की तरफ जा रहे गिट्टी भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगने से बाइक पर सवार बच्चा डंपर के नीचे आ गया और उसके ऊपर से पहिया गुजर गया। हादसे में घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। परिजन बच्चे को तुरंत सीएचसी नौहझील ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed