{"_id":"686a23cc8b4a9b1ee30e6fc2","slug":"three-workers-who-went-to-take-bath-in-utang-river-drowned-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: उटंगन नदी में नहाने गए तीन मजदूर डूबे...दो को बचाया, एक युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: उटंगन नदी में नहाने गए तीन मजदूर डूबे...दो को बचाया, एक युवक की माैत
Sun, 06 Jul 2025 12:52 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:52 PM IST
सार
तीनों मजदूर गांव में काम करने आए थे, लेकिन इससे पहले ही नदी में नहाने पहुंच गए। इस दाैरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। माैके पर मछुआरों ने दो को बचा लिया।
विज्ञापन
नदी किनारे जुटे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद में रविवार सुबह तीन मजदूर उटंगन नदी में नहाते समय डूब गए। स्थानीय मछुआरों की सतर्कता से दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गय। सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे बाद लापता युवक को नदी से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
फतेहाबाद कस्बे के मोहल्ला जाटवान कलां निवासी मोनू (25 वर्ष) पुत्र लखमीचंद, उसका भतीजा मनीष (17 वर्ष) पुत्र बॉबी और मामा लखना (26 वर्ष) पुत्र कालीचरण रविवार को गांव सिलावली में सरकारी पानी की टंकियों पर मजदूरी करने आए थे।
काम करने से पहले तीनों बाइक से पास के रिहावली गांव के नीचे बह रही उटंगन नदी में नहाने चले गए। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए मनीष और लखना को बचा लिया, लेकिन मोनू का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता युवक की तलाश की गई। तीन घंटे बाद मोनू को नदी से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक युवक की माैत हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान गहराई और तेज बहाव के कारण अक्सर खतरनाक साबित होता है, बावजूद इसके सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन