फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three workers of Narayani Sena arrested in mathura

श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: नारायणी सेना के कोषाध्यक्ष सहित तीन पदाधिकारी गिरफ्तार, संकल्प यात्रा निरस्त

Mon, 29 Nov 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 12:05 AM IST
सार

पुलिस ने कोतवाली, जमुनापार और नौहझील क्षेत्र में छापा मारकर नारायणी सेना के तीन पदाधिकारियों को पकड़ा है। एसएसपी ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Three workers of Narayani Sena arrested in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और पास में स्थित शाही ईदगाह मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में पुलिस ने नारायणी सेना की संकल्प यात्रा पर लगाम कसते हुए एक दिन पहले ही संगठन के कोषाध्यक्ष समेत तीन पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शहर कोतवाली, जमुनापार और नौहझील थाना क्षेत्र में की गई है। उधर, लखनऊ में नजरबंद किए गए नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संकल्प यात्रा को निरस्त करने की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस की टीमें लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही हैं। चेतावनी दी है कि किसी ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जलाभिषेक के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा का किया गया आवेदन प्रशासन ने निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


नारायणी सेना ने की थी संकल्प यात्रा की घोषणा 
नारायणी सेना ने 29 नवंबर को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण को लेकर शाही ईदगाह पर संकल्प यात्रा की घोषणा की थी। यह संकल्प यात्रा यमुना के विश्राम घाट से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक जानी थी। पुलिस ने संकल्प यात्रा को गंभीरता से लेते हुए रविवार को कृष्णापुरी के एक होटल से लखनऊ से आए नारायणी सेना के कोषाध्यक्ष अमित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने प्रदेश सचिव नीरज शर्मा निवासी कुसुम बिहार लोहवन को लक्ष्मीनगर से व रामगोपाल पांचाल निवासी नौहझील को कस्बे से गिरफ्तार किया है। सभी का शांति भंग में चालान किया है। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि नारायणी सेना के तीन पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है। 

जिले में धारा 144 लागू
डीएम नवनीत सिंह चहल व एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं। अगर किसी ने उपद्रव किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किसी को कार सेवा, पदयात्रा या जलाभिषेक की इजाजत होगी। अगर किसी ने उस तरफ जाने का प्रयास भी किया तो रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर
एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग गलत मैसेज डाल रहे हैं, इसके लिए पुलिस की एक टीम लगी हुई है। किसी ने भी कोई माहौल खराब करने वाला मेसेज डाला, जिससे शांति भंग हो तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed