{"_id":"5cbf1855bdec2214222aa281","slug":"three-workers-dies-after-overturning-tractor-trolley-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल
Tue, 23 Apr 2019 07:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बिखरा पड़ा टेंट का सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के चौमुंहा क्षेत्र में मंगलवार सुबह आगरा-दिल्ली हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली के नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। ये लोग आझई से टेंट का सामान लेकर राल जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर चालक को झपकी आने से हादसा हुआ था। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जैंत के गांव राल निवासी यादराम सैनी हलवाई के यहां से मजदूरी करने वाले कुछ लोग गांव आझई के सौदान सिंह की बेटी के विवाह समारोह से टेंट का सामान लेकर ट्रैक्टर-ट्राली से राल जा रहे थे। ट्रैक्टर राल का ही टीकाराम चला रहा था।

सनसिटी कॉलोनी के पास हुआ हादसा
आगरा-दिल्ली हाईवे पर सनसिटी कॉलोनी के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीचे पांच मजदूर दब गए। यह देख चालक भाग खड़ा हुआ। हादसा होने से हाईवे पर एक साइड वाहनों की कतारें लग गई।
सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने क्रेन के माध्यम से ट्राली को सीधा कराकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर गोवर्धन के गांव जुल्हैंदी निवासी बाबू (50) पुत्र हेतमपाल, जीतू (28) पुत्र कैलाश की मौत हो गई, जबकि राल के नगला चंदी निवासी रामकुमार (30) पुत्र भारत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इनके अलावा घायल अजित पुत्र ओमप्रकाश और विष्णु उर्फ लुक्का सैनी पुत्र देवी सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया चालक को झपकी आने के चलते हादसा हुआ है।