फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three wheelers are spoiling the traffic system

Agra News: तीन पहिया वाहन बिगाड़ रहे यातायात व्यवस्था

Mon, 05 Jun 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three wheelers are spoiling the traffic system
मैनपुरी।
विज्ञापन

तीन पहिया वाहन शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। नो एंट्री समय में बाजार में पहुंचने वाले तीन पहिया वाहनों से बाजार में जाम लग जाता है। यह हालत तब है जब कि बाजार की ओर जाने वाले प्रमुख स्थानों पर नो एंट्री के समय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान नो एंट्री का पालन कराने के लिए तैनात रहते हैं।
बाजारों में जाम रोकने के लिए शहर में नो एंट्री की व्यवस्था लागू है। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक शहर में नो एंट्री रहती है। नो एंट्री के समय में शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। बाजार में जाम रोकने के लिए नो एंट्री के समय में तीन पहिया वाहनों का प्रवेश भी रोका गया है। इसके बाद भी इनका पालन नहीं कराया जा रहा है। नो एंट्री के समय में बाजार में पहुंचने वाले तीन पहिया वाहनों से बाजार में रोजाना जाम लगता है। जाम के कारण राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नो एंट्री के समय में शहर के प्रमुख बाजार लेनगंज, बजाजा बाजार, सदर बाजार, राजा मंडी, पुरानी गल्ला मंडी में तीन पहिया वाहन पहुंचते हैं। दुकानों से माल लोड और अनलोड करने के लिए पहुंचने वाले इन वाहनों से लगने वाले जाम में राहगीर परेशान होते हैं। लोगों का कहना है कि यह वाहन काफी देर तक बाजार में दुकानों के सामने खड़े रहते हैं। रविवार को तीन पहिया वाहनों के नो एंट्री के समय में बाजार में पहुंचने से लगभग आधा घंटे तक जमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शहर में नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए। नो एंट्री के समय में प्रतिबंधित वाहनों का शहर में प्रवेश रोका जाना चाहिए। बाजार में राहगीरों सहित दुकानदारों को होने वाली समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। बसीम हुसैन हाशमी, सिकंदरपुर
-------------
तीन पहिया वाहनों से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। नो एंट्री के समय में बाजार में पहुंचने वाले प्रतिबंधित वाहनों के कारण रोजाना जाम लगता है। जाम के कारण राहगीरों का वाहन चालकों से विवाद तक हो जाता है।

देवेंद्र कुमार, करहल रोड
----
शहर में नो एंट्री की व्यवस्था लागू है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती है। नो एंट्री के समय में बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। नो एंट्री का पालन कराने को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।
संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed