फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three wheeler accident on yamuna expressway at etmadpur in agra

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा...ऑटो को मारी टक्कर, मच गई चीखपुकार; दो लोगों की माैत और पांच घायल

Wed, 09 Jul 2025 11:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 09 Jul 2025 11:37 PM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की माैत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
three wheeler accident on yamuna expressway at etmadpur in agra
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर में यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 162.6 पर बुधवार रात को भीषण हादसा हुआ। ऑटो में अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से महिला सहित 2 की मृत्यु हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर घायल हो गए। चालक ऑटो को खंदाैली इंटरचेंज से एक्सप्रेस वे लेकर आया था। सभी को ताजगंज के तोरा गांव जाना था। मगर, ऑटो की बैटरी डाउन होने पर साइड में खड़ा किया था कि पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को ट्रांस यमुना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

घटना रात तकरीबन 9:45 बजे की है। तोरा गांव निवासी बबलू ने बताया कि उसके साले के ससुर का देहांत हो गया था। वह मथुरा के दाऊजी स्थित गांव जराैठी में रहते थे। बुधवार को तेरहवीं थीं। इसमें शामिल होने के लिए उनका छोटा भाई भाई कन्हैया, चचेरा भाई राजू, कन्हैया की पत्नी कमलेश देवी, रिश्तेदार केशव, उसकी पत्नी राधा, चालक सहित दो अन्य लोग गांव से सुबह गए थे। रात को आॅटो से वापस आ रहे थे। खंदाैली में इंटरचेंज से चालक आॅटो को यमुना एक्सप्रेस वे पर ले आया। वह आॅटो को कुबेरपुर इनर रिंग रोड होते हुए फतेहाबाद रोड ले जा रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में किलोमीटर संख्या 162.6 पर आटो की बैटरी डाउन हो गई। इस पर चालक ने आॅटो साइड में लगा दिया। सभी लोग बैठे थे। तभी पीछे से आते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर थाना एत्मादपुर पुलिस आई। कमलेश देवी (45) और राजू (40) की मौके पर ही मौत हो गई। केशव, राधा समेत 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्हैया राजमिस्त्री है। उनके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी की मृत्यु हुई है। मृतक राजू फूलो के डेकोरेशन का काम करता था। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-UP: पत्नी को घर में दफनाया...जीवित रहते खुद की भी बनवाई कब्र, दृश्य देखकर पुलिस भी हैरान; धर्म परिवर्तन का शोर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed