{"_id":"5b8be4bb42c7924674625cc7","slug":"three-village-power-cut-from-seven-day-in-power-minister-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जामंत्री के क्षेत्र के तीन गांवों में सात दिनों से बिजली गुल, लोगों ने सड़क की जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जामंत्री के क्षेत्र के तीन गांवों में सात दिनों से बिजली गुल, लोगों ने सड़क की जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Updated Mon, 03 Sep 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री के वृंदावन क्षेत्र के कई गांवों में पिछले एक हफ्ते से बिजली नहीं मिल रही है। अधिकारी शिकायत सुनने को तैयार नहीं हैं। अधिकारियों के रवैये से परेशान लोगों का रविवार को सब्र का बांध टूट गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
जाम से मथुरा वृंदावन रोड पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद लोग पागल बाबा स्थित विद्युत कार्यालय पर पहुंचे और प्रर्दशन किया। यहां कुछ लोगों ने स्टेशन आफिसर नरेंद्र यादव से धक्कामुक्की कर दी। यहां कुछ लोगों के समझाने पर ग्रामीण रोष जताते हुए वापस चले गए।
विज्ञापन
वृंदावन के समीपवर्ती गांव धौरेरा, अक्रूर, अहिल्यागंज, तेहरा, सुनरख, कीकी के नगला, नगला रामताल में पिछले कई दिनों से विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई है। ग्रामीणों को तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिसके चलते ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
रविवार को गांव धौरेरा के उत्तम बघेल, देवेंद्र सिंह बघेल, ताराचंद्र, अशोक गोस्वामी, बाबूलाल, संजय, सूरज, मुरारीलाल, महावीर सिंह, शीतल शर्मा, महेश शर्मा, सतीश सहित गांव की महिलाएं बिजली की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आई।
ऊर्जा मंत्री और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। लोगों का आरोप है कि विद्युत अधिकारी हमारी सुनते नहीं हैं।