फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three University Convocation December

विवि का दीक्षांत समारोह तीन दिसंबर को  

Thu, 17 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three University Convocation December
यूनिवर्सिटी - फोटो : Amar Ujala
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का 82वां दीक्षांत समारोह तीन दिसंबर को होगा। कुलाधिपति राम नाईक और अतिथि राज्यसभा सदस्य एवं पुणे विवि के पूर्व कुलपति डा. नरेंद्र जाधव से सहमति मिलने के बाद तिथि घोषित कर दी गई है। 
विज्ञापन

 कुलसचिव केएन सिंह का कहना है कि दीक्षांत समारोह देरी से तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। सभी कोर्सों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक न देने वाले कुछ ही कालेजों रह गए है। इनके भी रिजल्ट दिखवाए जा रहे हैं। दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें करीब 105 मेडल, 335 पीएचडी और डी. लिट डिग्री धारकों को उपाधि प्रदान की जाएगी। समारोह की तैयारियों के लिए 22 समितियां गठित की गई हैं। गुरुवार को कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल के साथ समितियों के प्रमुख की बैठक हुई। इनकी जिम्मेदारी तय की गई। 
विज्ञापन


रिजल्ट के चलते दीक्षांत समारोह में हुई देरी
विश्वविद्यालय प्रशासन चालू सत्र में परीक्षा परिणाम समय पर घोषित नहीं कर पाया। इससे दीक्षांत समारोह के आयोजन में देरी हुई है। गत सत्र में 28 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह हुआ था। कुलाधिपति ने उसी तिथि पर वर्ष 2016 में दीक्षांत समारोह आयोजित करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed