{"_id":"6a238e889dba1818950718b6","slug":"three-tier-verification-system-introduced-for-up-constable-recruitment-exam-in-agra-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा: त्रिस्तरीय जांच के बाद मिलेगा परीक्षार्थियों को प्रवेश, पुलिस आयुक्त ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा: त्रिस्तरीय जांच के बाद मिलेगा परीक्षार्थियों को प्रवेश, पुलिस आयुक्त ने दिए ये निर्देश
Sat, 06 Jun 2026 08:35 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:35 AM IST
सार
आगरा में 8, 9 और 10 जून को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 28 परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश द्वार, बायोमेट्रिक सत्यापन और कक्ष जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उत्तर प्रदेश की ओर से आरक्षी भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर त्रिस्तरीय सुरक्षा होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश द्वार, बायोमेट्रिक सत्यापन और कक्ष में सत्यापन के बाद ही पेपर दिया जाएगा। इसके साथ ही कक्ष निरीक्षकों को भी बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ड्यूटी पर आने दिया जाएगा।
शुक्रवार को सूरसदन में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने ड्यूटी में लगे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ने सभी को सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
परीक्षार्थियों को काला-नीला पेन, पहचानपत्र और प्रवेशपत्र के साथ ही प्रवेश देने दिया जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। ब्रीफिंग में यह भी बताया गया कि कब केंद्र पर आना है, कब ड्यूटी समाप्त होनी है। प्रश्नपत्र कब लाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अतुल शर्मा, पुलिस उपायुक्त यातायात सोनम कुमार, पुलिस उपायुक्त नगर सय्यद अली अब्बास, अपर पुलिस उपायुक्त नगर हिमांशु गौरव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।