फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three thousand ration cards canceled for not taking ration for five months

पांच माह से राशन न लेने पर तीन हजार राशन कार्ड निरस्त

Tue, 16 Feb 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three thousand ration cards canceled for not taking ration for five months
मैनपुरी। लगातार पांच माह तक राशन न लेने वाले तीन हजार राशन कार्डधारकों का कार्ड पूर्ति विभाग ने निरस्त कर दिया है। एनआईसी लखनऊ से ये सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई गई थी। इसका सत्यापन कराने के बाद तीन हजार राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 3.13 लाख लोगों को राशन कार्ड जारी किया गया है। इन लोगों को हर माह राशन का वितरण किया जाता है। लेकिन कई कार्डधारक पिछले पांच माह से राशन नहीं ले रहे थे। ऐसे ही 4520 राशन कार्डधारकों की सूची एनआईसी (सूचना विज्ञान केंद्र) ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

ये सभी राशन कार्ड पात्र गृहस्थी के थे। सूची आने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पूर्ति निरीक्षकों से सूची का सत्यापन कराया था। सत्यापन में कुल 3007 राशन कार्डधारक ऐसे मिले जो स्वेच्छा से राशन नहीं ले रहे थे। ऐसे सभी राशन कार्ड को जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी निरस्त हुए थे छह हजार राशन कार्ड
बीते वर्ष भी पूर्ति विभाग ने छह हजार राशन कार्ड धारकों के कार्ड निरस्त किए थे। ये लोग तीन माह से राशन नहीं ले रहे थे। नियमानुसार तीन माह तक राशन न लेने पर ये मान लिया जाता है कि संबंधित व्यक्ति को या तो राशन की जरूरत नहीं है या फिर वह राशन कार्ड फर्जी है। इसी के चलते राशन कार्ड निरस्त करने के आदेश दिए जाते हैं।

फैक्ट फाइल
- 3.13 लाख हैं कुल राशन कार्डधारक
- 2.67 लाख हैं पात्र गृहस्थी कार्डधारक
- 45638 हैं अंत्योदय कार्डधारक
एनआईसी लखनऊ ने लगभग साढ़े चार हजार कार्ड की सूची उपलब्ध कराई थी, जो पांच माह से राशन नहीं ले रहे थे। सत्यापन के बाद इनमें से तीन हजार कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed