{"_id":"5e36cd9b8ebc3e4b593b8b3f","slug":"three-thieves-arrested-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: शादी समारोह में वेटर बनकर करते थे वारदात, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: शादी समारोह में वेटर बनकर करते थे वारदात, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन चोर
Mon, 03 Feb 2020 12:55 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने शादी समारोह में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। गिरोह के बदमाश शादी समारोह में वेटर और टैंट कर्मी बनकर घुसते थे। इस दौरान रुपये और जेवरात से भरे बैग पर नजर रखते थे। बैग मिलते ही फरार हो जाते थे। पुलिस ने चोरी के जेवरात और रुपये भी बरामद किए हैं।
सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में ताजगंज के बादामी नगर निवासी राजेश उर्फ बहरा, सोनू और वाटर वर्क्स निवासी करन हैं। उनके पास से एक हार, एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक चेन, एक पैंडिल, दो कंगन, 40 हजार रुपये और एक चेक बुक बरामद की है।
तीनों को कोर्टयार्ड रोड मंदिर के सामने से पकड़ा था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो शादी समारोह में क्राकरी और टैंट का काम करने के बहाने घुस जाते हैं। वेटर बनकर नजर रखते हैं कि जेवरात और रुपयों से भरा बैग कहां पर है?
विज्ञापन
जैसे ही मौका मिलता है उसे लेकर फरार हो जाते हैं। राजेश गैंग का सरगना है। पहले भी दो बार जेल जा चुका है। कई शादी समारोह में चोरी कर चुका है। घरों में भी चोरी कर लेते हैं। जब चोरी नहीं कर पाते हैं, तब अपने शौक पूरे करने के लिए मजदूरी भी करते हैं।