फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three teenagers drowned in Yamuna while taking bath in firozabad

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: नहाते समय यमुना में डूबे तीन दोस्त, परिवारों में मचा कोहराम

Sat, 16 Oct 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 12:04 AM IST
सार

फिरोजाबाद के लाइनपार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नयाबांस घाट पर यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूब गए, जिनका देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। जिससे उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
three teenagers drowned in Yamuna while taking bath in firozabad
यमुना किनारे पड़ी बच्चों की साइकिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को तीन किशोर यमुना में डूब गए। तीनों किशोर नदी में नहाने गए थे। तभी यह हादसा हो गया। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। किशोरों की तलाश में प्रशासन देर शाम तक प्रयास करता रहा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन

 
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर चौड़ी गली निवासी 12 वर्षीय विशाल राठौर पुत्र साधू सिंह उर्फ प्रेमचंद्र, 12 वर्षीय गोपाल राठौर पुत्र योगेश, 17 वर्षीय नीरज पुत्र रोशनलाल उर्फ राजीव अपने 12 वर्षीय साथी अनिकेत पुत्र सत्येंद्र के साथ गांव नयाबांस स्थित यमुना घाट पर नहाने के लिए गए थे। 
विज्ञापन


विशाल, गोपाल और नीरज यमुना में नहाने के लिए उतर गए और अनिकेत घाट पर खड़ा होकर साइकिलों और कपड़ों की रखवाली कर रहा था। यमुना में पानी अधिक होने के कारण तीनों डूब गए। तीनों किशोरों को डूबता देख अनिकेत ने शोरगुल किया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक नहीं चला किशोरों का पता
किशोरों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी। सूचना पर नगर विधायक मनीष असीजा, एसडीएम सदर राजेश वर्मा, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, लाइनपार थानाध्यक्ष विनोद कुमार के साथ परिजन मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने गोताखोरों से बच्चों की तलाश कराई। 

देर शाम तक तीनों बच्चों का कोई पता नहीं लग सका। एसडीएम सदर राजेश वर्मा ने बताया कि तीनों बच्चे यमुना में नहाते समय डूबे हैं। इनकी तलाश कराई गई थी। लेकिन कोई पता नहीं लग सका है। आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया है। शनिवार को फिर से तलाश कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed