फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three snakes found under stairs in warehouse, released into the wild

Agra News: गोदाम में सीढि़यों के नीचे निकले तीन सांप, जंगल में छोड़े

Sun, 17 May 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Three snakes found under stairs in warehouse, released into the wild
सीढि़यों के नीचे तीन कॉमन सैंड बोआ सांप न
आगरा। तेहरा सैंया के सहकारी समिति के गोदाम में सीढि़यों के नीचे तीन कॉमन सैंड बोआ सांप नजर आए। कर्मचारियों ने वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस के कर्मियों को सूचना दी। टीम ने तीनों सांपों को सुरक्षित निकालकर उन्हें जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


तेहरा सैंया स्थित सहकारी समिति के सरकारी गोदाम में तीन कॉमन सैंड बोआ (एरीक्स कोनिकस) सांपों को देखकर कर्मचारियों ने हेल्पलाइन नंबर 9917109666 पर संपर्क किया। वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस टीम पहुंची और सीढि़यों के नीचे के क्षेत्र को देखा, जहां शुरू में दो सांप नजर आए, लेकिन बचाव दल ने तीसरे सांप को भी खोज निकाला और उपकरणों की मदद से तीनों सांपों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सांपों को ट्रांजिट फैसिलिटी में गहन निगरानी में रखा गया, इसके बाद उन्हें प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि कॉमन सैंड बोआ सांप जहरीले नहीं होते और मानव के लिए हानिरहित हैं। ये चूहों की आबादी को नियंत्रित करते हैं, इसलिए किसानों और गोदाम कर्मचारियों के अच्छे मित्र भी कहे जा सकते हैं। ये गैर विषैले सांप बिल में अंधेरे, बंद और शांत स्थान पर शरण लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------



मारें नहीं, सूचना देकर रेस्क्यू कराएं
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर बैजूराज एमवी ने कहा कि ये सांप जहरीले नहीं हैं, इसलिए इन्हें मारें नहीं। जब भी देखें, टीम के हेल्पलाइन नंबर 9917109666 पर सूचना दें। ये सांप गोदामों और भंडारण स्थलों पर गर्मी में पहुंच जाते हैं।

सीढि़यों के नीचे तीन कॉमन सैंड बोआ सांप न

सीढि़यों के नीचे तीन कॉमन सैंड बोआ सांप न

सीढि़यों के नीचे तीन कॉमन सैंड बोआ सांप न

सीढि़यों के नीचे तीन कॉमन सैंड बोआ सांप न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed