फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Snakes Enter Warehouse Wildlife SOS Team Rescues Them

Agra News: गोदाम में घुसे तीन सांप, कर्मचारियों में मच गई अफरातफरी; वाइल्डलाइफ की टीम ने किए रेस्क्यू

Sat, 16 May 2026 05:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 16 May 2026 05:26 PM IST
सार

आगरा के गोदाम में तीन सांप निकलने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने सांपों को रेस्क्यू किया। 

विज्ञापन
Three Snakes Enter Warehouse Wildlife SOS Team Rescues Them
गोदाम से रेस्क्यू किए गए सांप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के तेहरा सैया स्थित सहकारी समिति के एक सरकारी गोदाम में तीन सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम माैके पर पहुंच गई। गोदाम से तीन कॉमन सैंड बोआ (एरीक्स कोनिकस) सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। 
विज्ञापन


गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने भंडारण सुविधा की सीढ़ियों के नीचे सांपों को देखा तो अफरातफरी मच गई। कॉमन सैंड बोआ एक गैर विषैली सांप की प्रजाति है, जो अक्सर बिल खोद कर अंधेरे, बंद और शांत स्थानों में शरण लेते हैं। भंडारण स्थल, गोदाम और कृषि क्षेत्र इसके लिए आम आश्रय स्थल हैं, खासकर गर्म महीनों के दौरान जब सांप अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए ठंडी सतहों की तलाश करते हैं। 
विज्ञापन


मौके पर पहुची वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस यूनिट ने सीढ़ियों के नीचे के क्षेत्र का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया। कर्मचारियों ने शुरू में दो सांप देखे थे, लेकिन बचाव दल ने उनके साथ छिपे हुए तीसरे सांप को भी खोज निकाला। विशेष रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से तीनों सांपों को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया। सांपों को वाइल्डलाइफ एसओएस ट्रांजिट फैसिलिटी में गहन निगरानी में रखा गया, जिसके बाद उन्हें उनके उपयुक्त प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कॉमन सैंड बोआ सांप जहरीले नहीं होते एवं पूरी तरह से हानिरहित होते हैं, जो की चूहों की आबादी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए वह किसानों और गोदाम कर्मचारियों के अच्छे मित्र भी कहे जा सकते हैं। हम गोदाम कर्मचारियों के सांपों को नुकसान पहुंचाने के बजाय उनकी सूचना देने के जिम्मेदार रवैये और वन विभाग द्वारा हमसे संपर्क करने में किए गए त्वरित समन्वय की सराहना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed