फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three smugglers arrested including woman for drug smuggling in mathura

मथुरा: मादक पदार्थ के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार, जमुनापार पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 14 Oct 2021 07:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Oct 2021 07:08 PM IST
सार

एसएसपी ने क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में थाना जमुनापार पुलिस ने महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक अलीगढ़ का रहने वाला है। 

विज्ञापन
three smugglers arrested including woman for drug smuggling in mathura
महिला और दो युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे का कारोबार करनी वाली एक महिला और दो युवकों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से 500 ग्राम नशीला पाउडर, 2 मोबाइल, 935 रुपये, एक मोटर साइकिल बरामद की गई है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी लक्ष्मीनगर शैलेंद्र कुमार ने राया रोड स्थित सैय्यद की मजार के पास से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे कान्हा निवासी जमुना विहार कॉलोनी जमुनापार और दिलीप निवासी गोरई इगलास (अलीगढ़) हाल पता भगवतकुंज कॉलोनी सैय्यद और मथुरा की ही एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


देहात और शहर में हो रही गांजा, अफीम, चरस की बिक्री
महानगर के जमुनापार क्षेत्र में नशे का कारोबार कोई नया नहीं है। यहां तो हर गली मोहल्ले में चाय पान की दुकानों पर नशीले पदार्थ की तस्करी बेखौफ चलती है। जमुनापार पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों की कमर टूटना बताया जा रहा है। यमुना पुल से लेकर राया रोड, प्रताप नगर, बलदेव रोड  की 1 दर्जन से अधिक कॉलोनियों में गांजा अफीम, चरस आदि मादक पदार्थ की तस्करी खुलेआम होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं क्षेत्र में चलने वाले छोटे बड़े ढाबों पर गांजे की पुड़िया बिकती नजर आ जाएगी। इसके अलावा शहर में अंतापाड़ा, सदर बाजार, डीगगेट, मटिया गेट, बंगाली घाट, महोली रोड, हाईवे से सटी कॉलोनियों के अलावा वृंदावन आदि क्षेत्र को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री का गढ़ माना जाता है।  

अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई-एसएसपी
मथुरा के एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए सीओ, एसएचओ और चौकी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। महिला दरोगा को सादा वर्दी में क्षेत्र में घूमकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यदि कहीं भी मादक पदार्थ के तस्करों को संरक्षण देने में पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed