फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three robbers arrested in police encounter in agra

आगरा में एक करोड़ की चांदी लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Mon, 06 May 2019 10:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 May 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
three robbers arrested in police encounter in agra
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक करोड़ रुपये कीमत की चांदी लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं इस गिरोह के 7 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


इन बदमाशों ने 29 अप्रैल को राजस्थान के कारोबारी की 265 किलोग्राम चांदी की लूटी थी। मामले में पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार तड़के सिकंदरा क्षेत्र में एक ईको कार को रुकवाने का प्रयास किया।  
विज्ञापन


बदमाशों ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में बदमाश अजय सिंह (35) पुत्र मान सिंह के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी अजय मथुरा के नेरा गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी पकड़े गए

मुठभेड़ में अजय के साथी भूरा पुत्र फोरन सिंह निवासी नगला परमसुख, कागारौल और प्रांशु पुत्र रामअवतार निवासी चांडी, खेरागढ़ आगरा भी पकड़े गए हैं। जबकि इनके सात साथी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस से बचकर भाग निकले।

पुलिस ने घायल बदमाश अजय को एसएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं पकड़े गए बदमाशों के बाद पुलिस ने लूट की 120 किलो चांदी, दो तमंचे 315 बोर, कारतूस, ईको गाड़ी और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। ये बदमाश लूट हुई चांदी मथुरा बेचने जा रहे थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये बदमाश किसके यहां चांदी बेचने जा रहे थे और लूट की बाकी चांदी कहां है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि लूट के अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed