{"_id":"5f9bb9d18ebc3e9bae32c26d","slug":"three-robbers-arrested-for-robbing-finance-workers-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: फाइनेंस कर्मी को लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: फाइनेंस कर्मी को लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
Fri, 30 Oct 2020 12:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले की थाना पचोखरा पुलिस ने शुक्रवार को सर्विलांस टीम के सहयोग से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 45 हजार नगद, एक मोबाइल, एक टेबलेट, दो तमंचा 315 बोर, चार कारतूस और बाइक बरामद हुई है। इन बदमाशों ने 27 अक्तूबर को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से गढ़ी ऊसरा में लूट की थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के नाम सोनू पुत्र मुकेश बाबू निवासी मरसेना थाना पचोखरा, अंकित पुत्र जगदीश निवासी मरसेना थाना पचोखरा, मन्केश पुत्र चित्तर सिंह निवासी मरसेना थाना पचोखरा है।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि 27 अक्टूबर को बाइक सवार तीन लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी टूंडला के कर्मचारी से 45930 रुपये, एक फोन व एक टेबलेट का तमंचा दिखाकर लूट लिया था। इसके बाद फरार हो गए थे। लूट का माल इन तीनों बदमाशों के पास से बरामद हुआ है।
विज्ञापन