{"_id":"5e737e228ebc3e774f34e67c","slug":"three-robbers-arrested-for-loot-of-rs-18-lakhs-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर में घुसकर 18 लाख की लूट करने वाले गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े घर में घुसकर 18 लाख की लूट करने वाले गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली बात
Fri, 20 Mar 2020 12:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:47 AM IST
सार
बिना कारतूस का तमंचा तानकर की थी 18 लाख लूट, बेटे की जान खतरे में देख दहशत आ गई थीं मां-दादी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों लुटेरे
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर लूटकांड का खुलासा किया। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों लुटेरे पकड़ लिए गए हैं।
भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला जौहरी में 17 मार्च की सुबह घर में घुसे बदमाशों ने बच्चे पर तमंचा तानकर 18 लाख के जेवर व नकदी लूट ली थी। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों से लूटी गई नकदी और जेवर बरामद कर लिए गए हैं।
नशे में धुत बदमाश कारतूस भूल गए थे। उन्होंने खाली तमंचा बच्चे पर ताना था और उसकी मां-दादी को इसका अहसास तक नहीं होने दिया। बेटे की जान खतरे में देख मां-दादी दहशत में आ गईं थी। उन्होंने बदमाशों को अलमारी की चाबी दे दी थी।

Trending Videos
ये आरोपी पकड़ गए
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मोहल्ला जौहरी निवासी 70 वर्षीय आशा देवी के घर में मंगलवार सुबह मोहल्ला पटी गली निवासी अरशद उर्फ पिद्दी अपने दो साथी सौरभ निवासी मोहल्ला हथियापौर और सनी निवासी मोहल्ला चौधरी के साथ दाखिल हुआ था।
घर में मौजूद आठ वर्षीय सक्षम शर्मा को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों के जेवर व करीब 40 हजार की नकदी लूट ले गए थे। एसपी ने बताया कि बुधवार की रात सूचना पर पुलिस ने पजाओ टीला के पास से तीन लुटेरों को दो तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए अरशद उर्फ पिद्दी ने बताया कि वारदात में उसके साथ सौरभ और सनी शामिल थे। लूटा गया तकरीबन शत प्रतिशत जेवर व 40 हजार की नकदी बरामद कर ली गई। एसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी एक चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।

नशे में भूल गए थे कारतूस
एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे वारदात के समय नशे में थे। पूछताछ के दौरान बताया कि वो तीन चार दिन से रेकी कर रहे थे। जब वारदात अंजाम देने के लिए पहुंचे तो उनके पास खाली तमंचे थे। कारतूस वो भूल गए थे, लेकिन यह बात उन्होंने किसी के सामने जाहिर नहीं होने दी। वारदात अंजाम देकर सभी अलग-अलग हो गए थे।