फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three roads in the district will be repaired with Rs 61 lakh

Agra News: 61 लाख से जिले की तीन सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत

Sun, 19 Jan 2025 10:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Three roads in the district will be repaired with Rs 61 lakh
मैनपुरी। जिले की सड़कों की मरम्मत कराने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मैनपुरी-कुसमार्ग से निकलने वाले लिंक मार्गों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने 61 लाख की धनराशि जारी की है। तीन सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने 61 लाख की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग पिछले दो महीने से लगातार जिले की गड्ढा युक्त सड़कों का मरम्मत कराने के लिए चयन कर रहा है। जिले के मैनपुरी-कुसमरा मार्ग से ग्रामीण अंचल को जाने वाली सड़कों की हालत पिछले कई महीनों से खराब चल रही थी। संबंधित सड़कों की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय लोगों ने जन प्रतिनिधियों और जिलाधिकारी से मांग की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग मैनपुरी अजय भास्कर ने बताया कि मेरापुर गुजराती मार्ग की मरम्मत के लिए 18 लाख की धनराशि जारी की गई है। बदनपुर चौराहे से बदनपुर को जाने वाले मार्ग के लिए 16 लाख की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि एलाऊ से नगला बलू जाने वाले मार्ग की मरम्मत के लिए 27 लाख की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। कार्यदायी संस्था को नामित करने के 45 दिन के अंदर सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed