{"_id":"5bc8362cbdec22699e0864d2","slug":"three-players-of-agra-selected-in-the-indian-kabaddi-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कबड्डी टीम में आगरा के तीन खिलाड़ियों का चयन, थाईलैंड में होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय कबड्डी टीम में आगरा के तीन खिलाड़ियों का चयन, थाईलैंड में होगी प्रतियोगिता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी सौरभ चाहर, शक्ति चाहर और संतोष लोधी
- फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड में होने जा रहे इंटरनेशनल स्कूल गेम्स में ताजनगरी के तीन खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम की ओर से चुनौती देते दिखाई देंगे। इंटरनेशनल स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन की ओर से थाईलैंड में यह प्रतियोगिता 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही है।
अकोला के नगला कारे के रहने वाले 15 साल वर्षीय सौरभ चाहर, 16 साल वर्षीय शक्ति चाहर और बोदला के अमरपुरा निवासी 18 साल के संतोष लोधी का भारतीय कबड्डी टीम में चयन किया गया है। स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से जारी की गई भारतीय कबड्डी टीम की सूची में आगरा के इन तीनों खिलाड़ियों के नाम हैं।
इनके अलावा टीम में हरियाणा के तीन खिलाड़ी, तमिलनाडु के दो खिलाड़ी और दिल्ली के दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुनील कुमार ने जानकारी दी।

Trending Videos
विदेशी धरती पर तिरंगा लहराने की चाह
भारतीय कबड्डी टीम में सेलेक्ट होने पर सौरभ चाहर, शक्ति चाहर और संतोष लोधी का कहना है कि उनकी कोशिश रहेगी कि कबड्डी में भारतीय टीम विदेशी धरती पर तिरंगा लहराए।
बेटों के चयन पर पिता खुश
भारतीय कबड्डी टीम में शामिल किए गए शक्ति चाहर के पिता वीरेंद्र सिंह चाहर, सौरभ चाहर के पिता तेजवीर सिंह चाहर और संतोष लोधी के पिता भी काफी खुश हैं। उन्हें अपने बेटों पर गर्व है।