फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three person died in road accidents in firozabad

फिरोजाबाद: सड़क हादसों ने छीनी तीन परिवारों की खुशियां, 10 वर्षीय बच्चे सहित तीन की मौत

Tue, 24 Dec 2019 06:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
three person died in road accidents in firozabad
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी मृतक की साइकिल - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में मंगलवार की सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में किसान सहित तीन की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन वाहनों से हादसे हुए, उनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

 
नादिया की मढ़ैया निवासी तुलाराम राजपूत (45) बाइक से सिरसागंज से तंबाकू लेकर लौट रहे थे। उखाड़ मोड़ के पास सड़क पार करते वक्त इटावा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक कंटेनर में फंस गई। 
विज्ञापन


कंटेनर में फंसा तुलाराम बाइक सहित काफी दूर तक घसीटता रहा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। तुलाराम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने साइकिल सवारों को टक्कर मारी

उधर, जसराना क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग स्थित उस्मानपुर मोड़ के पास बालू से भरे ट्रक ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में जिला मैनपुरी के थाना औंछा के चनकपुर निवासी किसान रामदास की मौत हो गई। रामदास खाद की बोरी को साइकिल पर रखकर ले जा रहा था। 

हादसे के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने घेराबंदी की तो ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। वहीं नगला मरदान से कस्बा पाढ़म आ रहा साइकिल सवार मुरारी भी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। 

10 साल के बच्चे की मौत  

थाना एका के रुद्रपुर निवासी अगन कुमार (10) सोमवार को गांव के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान मैजिक गाड़ी में गांव के कुछ युवक सवार हो गए। अगन भी उसमें चढ़ गया। चालक ने गाड़ी चला दी। गांव के बड़े लड़के तो चलती मैजिक से सुरक्षित कूद गए। लेकिन अगन सिर के बल सड़क गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

वाहन की टक्कर से युवक घायल

थाना शिकोहाबाद के नौशहरा के पास हुआ। थाना एवं कसबा सिरसागंज के टीचर्स कालोनी गली नंबर दो निवासी रोहित (30) बाइक से सोमवार को देर शाम घर लौट रहा था। नौशहरा के पास अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed