फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three person died after car crashed in etah

एटा में दर्दनाक हादसा: बरात जाने से पहले कार दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हे के तीन रिश्तेदारों की मौत

Tue, 09 Mar 2021 12:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Mar 2021 12:10 PM IST
सार

  • बरात की कार सजवाने और शादी का अन्य सामान लेने जा रहे सभी लोग 
  • दूल्हे के रिश्तेदार थे हादसे में मरने वाले, मृतकों में एक युवती भी

विज्ञापन
three person died after car crashed in etah
एटा में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भीषण हादसा हुआ है। थाना अलीगंज क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पटियाली मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।  

विज्ञापन


थाना राजा के रामपुर के गांव ककोड़ा निवासी इलियाश हाशमी के पुत्र इमरान हाशमी का मंगलवार को निकाह है। बरात गांव ककोड़ा से फर्रुखाबाद जिले के कंपिल क्षेत्र के गांव मामदपुर जानी है। इसके लिए लड़का पक्ष के सात लोग कार को सजवाने व अन्य सामान लेने के लिए मंगलवार की सुबह तकरीबन नौ बजे अलीगंज आ रहे थे। 
विज्ञापन


खैरपुरा मोड़ पर हुआ हादसा
पटियाली मार्ग स्थित खैरपुरा मोड़ पर कार के सामने अचानक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इनमें ईशा खान, इकबाल खान निवासी गांव ककोड़ा और अहमद रजा निवासी फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
कार में सवार चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में कार चालक सोहेल, आदिल, इसरार और अजहरुद्दीन है। घायलों का सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम भिजवाया है। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed