फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three people killed in storm

कासगंज में आंधी-तूफान का कहर, छह लोगों की मौत, कई घायल

Mon, 14 May 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Mon, 14 May 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
three people killed in storm
एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार शाम को आंधी-तूफान ने कहर मचाया। जिसमें छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में तीन एक ही परिवार के हैं। आंधी इतनी तेज रफ्तार से आई कि पेड़ उखड़ कर गिर गए। मकानों की दीवार ढह गई। 
विज्ञापन


थाना सहावर के फरौली गांव में तूफान में पेड़ गिरने से एक मकान धाराशाई हो गया। जिसमें पति पत्नी और पुत्रवधू की मौत हो गई। मृतकों में गृहस्वामी 40 वर्षीय सुरेश, उसकी पत्नी ममता, पुत्रवधू रिवम पत्नी मोनू की मौत हो गई। उसकी पुत्री कामिनी गंभीर घायल हो गई। 
विज्ञापन


दूसरी घटना नगला कासगंज के अंडउआ में हुई। जहां छह वर्षीय मनोज पुत्र हरपाल आंधी तूफान के दौरान छत पर था। तेज आंधी में वो छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

three people killed in storm
मकान ढहने से युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य के गांव बरौनी में 15 वर्षीय फुलवारी पुत्र रवींद्र की मौत हो गई। फूलवारी तुफान से बचने के लिए भूसे से लदी ट्रॉली की साइड में बैठा था। तूफान में ट्रॉली पलट गई। जिसके नीचे वो दब गया। 

उधर, पटियाली के गांव जारी में तूफान में कच्चा मकान धराशायी हो गया। जिसके नीचे बदकर युवती माला की मौत हो गई। अन्य परिजन घायल हो गए। तूफान में सात लोग घायल हुए, दो जगह आगजनी की घटनाएं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed