फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three people injured in the fight

Agra News: मारपीट में तीन लोग घायल

Mon, 21 Aug 2023 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 21 Aug 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Three people injured in the fight
मारपीट में तीन लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरावली। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। गांव धरैंदा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार की शाम रसूखदारों ने खेत की मेड काट दी। जब उसने विरोध किया तो सर्वेश, अंकित ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। उसे जान से मारने की धमकी दी।

एक अन्य शिकायत लखौरा निवासी कामिनी ने दी। बताया कि पड़ोसी टिंकू आए दिन गाली गलौज करता है। रविवार की शाम को भी गालियां दे रहा था। जब विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। खिड़की को तोड़ दिया। वहीं एक शिकायत नगला धनी निवासी अभिषेक ने की। गांव निवासी अनिल, सुनहरी, रामवीर, सुरजीत ने बारिश का पानी रास्ते में रोक दिया। रविवार की शाम पानी घर में घुसने लगा। जब अवरोध खोलने के लिए कहा तो आरोपियों ने लाठी डंडा और फावड़ा से वार कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायतों के बाद घायल हुए लोगों का मेडिकल कराया। जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed