फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three people injured in a scuffle and stone-pelting after a bike collision at a rally.

Agra News: रैली के दौरान बवाल! बाइक टक्कर के बाद मारपीट और पथराव; तीन राहगीर घायल

Mon, 01 Jun 2026 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 02:01 AM IST
सार

आगरा के नगला हवेली क्षेत्र में रैली के दौरान बाइक टकराने के बाद विवाद बढ़कर मारपीट और पथराव में बदल गया, जिसमें तीन राहगीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three people injured in a scuffle and stone-pelting after a bike collision at a rally.
नगला हवेली में पथराव करते युवक

विस्तार

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर नगला हवेली में बिना अनुमति रैली निकाल रहे युवकों का बाइक टकराने पर बाइक सवारों से विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। इस पर रैली में शामिल युवकों ने पथराव किया। इससे अफरा -तफरी मच गई। तीन राहगीर भी घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


घटना शाम करीब छह बजे की है। कल्याणी हाइट्स की तरफ से रानी अहिल्याबाई होलकर की रैली अमर विहार चाैकी की तरफ जा रही थी। नगला हवेली मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों की टक्कर रैली में शामिल एक युवक से हो गई। इसी पर विवाद बढ़ गया। बाइक सवारों को पीटा तो वह जान बचाकर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। इससे नगला हवेली में अफरा-तफरी मच गई। यहां सुमित की कार के युवकों ने उसके शीशे तोड़ दिए। राहगीर प्रशांत, किशोर और नितिन पत्थर लगने से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बताया कि एक घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसमें घटना कैद हो गई। दो फुटेज वायरल भी हो गए। इनमें एक फुटेज 4 मिनट 36 सेकंड और दूसरा 4 मिनट 54 सेकंड का है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन




बिना अनुमति निकाली रैली, होगी कार्रवाई
रैली निकालने के लिए पुलिस प्रशासन से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। नगला हवेली निवासी किशोर ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा कि वह दोस्त प्रशांत और रोहित के साथ घर जा रहा था। तभी रैली निकाल रहे 30-35 युवक सामने आ गए। उनकी बाइक की टक्कर लग गई। उन्होंने बाइक देखकर चलाने के लिए बोला। इस पर ललित बघेल, आकाश बघेल, मनोज बघेल, जयराम, मुकेश, मनीष कुमार, यशपाल, नवल, अनिकेत, विनोद, राकेश, राहुल ने मारपीट की। बाद में विकास, योगेश, रविंद सहित 15-20 युवकों ने पिटाई की। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनमें श्यामो निवासी सचिन, सिकंदरपुर निवासी मनीष, यशपाल व जितेंद्र बघेल शामिल हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed