फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP News in Hindi: three people dies in blast in cracker factory etah

एटा: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन बच्चों सहित छह की मौत, 11 लोग घायल

Sun, 22 Sep 2019 09:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Sep 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
UP News in Hindi: three people dies in blast in cracker factory etah
घटनास्थल पर पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
एटा का कस्बा मिरहची शनिवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में हुए तेज विस्फोट से दहल गया। घटना में तीन मासूम बच्चों सहित छह की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हैं। इनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पटाखा फैक्टरी विस्फोट: दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे इंसानी अंग, शवों को देख दहल गए दिल
विज्ञापन


धमाका इतनी तेज था कि फैक्टरी के पास बने मकान भी ढह गए। 500 मीटर के क्षेत्र में इंसानी मांस के लोथड़े बिखर गए। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही धमाके के साथ धराशायी मकान में लोग जिंदा जलने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मिरहची क्षेत्र के मोहल्ला गड्ढा निवासी मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम से पटाखे बनाने का लाइसेंस था, जो मार्च में खत्म हो गया था। इनके मकान में पटाखे रखे हुए थे। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे तेज धमाके के साथ तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। 

200 मीटर दूर छत पर जा गिरा शव

UP News in Hindi: three people dies in blast in cracker factory etah
घायल महिला को ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट इतना भयंकर था कि लोगों के चीथड़े हवा में उड़कर काफी दूर तक जा गिरे। एक बच्ची का शव 200 मीटर दूर छत पर जा गिरा। घटना की खबर पर पुलिस के साथ एंबुलेंस कर्मियों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।  

मकान के मलवे में दबे लोगों को निकालने के लिए तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे में छह दो बच्चों सहित छह की मौत हो गई है। जानकारी पाकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। 

जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने कहा कि मिरहची में हुआ हादसा बेहद दुखद है। छह लोगों की मौत हुई है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी। घायलों और मृतकों को सरकारी योजनाओं के तहत मुआवजे का लाभ दिया जाएगा।

घायलों में पूजा (22) माधुरी (18) पुत्री लालाराम, सोनी (25) पत्नी रायसिंह,  मीरा (25) पत्नी अजय कुमार, रजनी (15) पुत्री महावीर, रिजवान (5) पुत्र दिलशाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनको सैफई रेफर किया गया है। जबकि अन्य को हल्की चोटें लगी हैं। 

मृतकों के नाम
- मुन्नी देवी (50) पत्नी लालाराम।
- अंजली (11) पुत्री छोटे लाल।
- शीतल (18) पुत्री चंद्रपाल ।
- खुशी (5) हनीस
- रजनी (10) पुत्री अशोक उर्फ टाइगर।
- एक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। 

घायलों के नाम
पूजा (22) पुत्री लालाराम
माधुरी (18) पुत्री लालाराम  
सोनी (25) पत्नी रायसिंह
मीरा (25) पत्नी अजय कुमार 
रिजवान (5) पुत्र दिलशाद 
भागवती (60) पत्नी श्यामपाल 
विनय (14) पुत्र नीरेश
प्रतीक (10) पुत्री अशोक उर्फ टाइगर 
नूरन (50) पत्नी सिकंदर
विमषी (16) पुत्री छोटे लाल।
अनिल यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed