{"_id":"5d8622338ebc3e013c6cb56d","slug":"up-news-in-hindi-blast-in-cracker-factory-etah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्टरी विस्फोट: दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे इंसानी अंग, शवों को देख दहल गए दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्टरी विस्फोट: दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे इंसानी अंग, शवों को देख दहल गए दिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Sep 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुबह का वक्त गलियां सुनसान थीं। हर कोई अपने-अपने कामों में व्यस्त था, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। जिससे आसमान गूंज उठा, जमीन हिल गई और लोग कांप गए। धमाकों की आवाजें सुनकर हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। जब तक लोग पहुंचते तब तक तीन मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो गया। शनिवार को एटा के कस्बा मिरहची के मोहल्ला गड्ढा स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद ऐसा ही खौफनाक मंजर था।
2 of 6
जेसीबी से हटाया गया मकान का मलबा
- फोटो : अमर उजाला
थाना मिरहची क्षेत्र के मोहल्ला गड्ढा निवासी मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम से पटाखे बनाने का लाइसेंस था, जो मार्च में खत्म हो गया था। मकान में पटाखे रखे हुए थे। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे तेज धमाके के साथ तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्टरी आसपास के बने मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
3 of 6
घटनास्थल पर पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
धमाके के साथ इंसानी अंग दूर-दूर तक जा गिरे। एक मासूम बच्ची का शव तो 200 मीटर दूर एक मकान की छत पर पड़ा मिला। धूल और धुएं के आगोश में पूरा आसमान आ गया। लोगों के चीथड़े उड़ गए। शवों को अंग-भंग और जली अवस्था में देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। एक शव की पहचान शाम तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घायल महिला को ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने के बाद एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह घायलों की हालत नाजुक होने पर सैफई रेफर किया गया। पूजा, माधुरी, सोनी, रिजवान, मीरा और रजनी गंभीर रूप से जल गईं। इनमें सबसे ज्यादा खराब हालात रजनी और मीरा की है। दोनों बुरी तरह जल गईं हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पटाखा फैक्टरी विस्फोट की पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
घायलों में कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो धमाके के समय घर में मौजूद थे। मृतकों में खुशी का शरीर अंग-भंग हो गया। मुन्नी देवी का एक हाथ कट गया। हादसे में ज्यादातर लोगों की मौत जलने से हुई है। बुरी तरह शरीर जलने से परिजन पहचान तक नहीं पा रहे थे। परिजनों को बुलाकर कई बार शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।