फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three people died drown in ganga river in kasganj

कासगंजः गंगा में स्नान करते समय 3 श्रद्घालुओं की डूबने से मौत, चौथे को गोताखोरों ने बचाया

Tue, 15 May 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Tue, 15 May 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
three people died drown in ganga river in kasganj
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ अमावस्या पर गंगा स्नान को राजस्थान से आए चार श्रद्धालु कछला घाट पर डूब गए। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक को गोताखोरों ने बचा लिया। मृतकों में एक युवक आगरा के मलपुरा का निवासी है। 
विज्ञापन


जिला भरतपुर के थाना चिकसोना के नगला सीखम निवासी अनिल (21) पुत्र किशन सिंह अपने भाई अमित (18), चचेरे भाई सुमित (16) पुत्र राजेश के साथ सोरों अपने पितृ की आत्म शांति के लिए पूजन कराने आए थे। 
विज्ञापन


उनके साथ आगरा के मलपुरा से फुफेरा भाई शैलेंद्र (24) पुत्र बंगाली भी आया था। तीर्थनगरी में पितृ पूजा के बाद सभी गंगा स्नान  के लिए कछला चले गए।

सुबह 6 बजे गंगा स्नान करते समय डूबने लगे। उन्हें डूबता देख परिवार के सदस्य चीखने लगे। पुलिस के साथ पहुंचे गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। 

सुमित व शैलेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं अनिल को जिला चिकित्सालय बदायूं ले जाया गया। जहां तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अमित की जान बच गई।
     
मौत का शिकार हुआ सुमित पुत्र राजेश इकलौता था। दो बहनों के बीच अकेला भाई होने के कारण उसकी मौत के बाद बहनों और मां का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed