{"_id":"69d5787a379dec0078003033","slug":"three-people-arrested-for-performing-tantric-rituals-at-cremation-ground-agra-news-c-25-1-agr1008-1029681-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान में तांत्रिक क्रिया: आधी रात को दी गई बलि, बिखरा पड़ा था खून; इस्माइल, मुंशी खां और ओम प्रकाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान में तांत्रिक क्रिया: आधी रात को दी गई बलि, बिखरा पड़ा था खून; इस्माइल, मुंशी खां और ओम प्रकाश गिरफ्तार
Wed, 08 Apr 2026 07:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:51 AM IST
सार
फतेहपुर सीकरी के गांव दूरा में श्मशान घाट पर आधी रात तंत्र क्रिया करते तीन लोग पकड़े गए। आरोपियों ने बकरे की बलि देने की बात कबूली, पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन
श्मशान घाट
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम दूरा में सोमवार की आधी रात में तंत्र क्रिया कर मवेशी की बलि देकर जलाए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए तीनों आरोपियों पर शांतिभंग करने की कार्रवाई की गई है।
श्मशान घाट पर सोमवार की रात कुछ जलाए जाने की जानकारी मिलने पर सत्य सनातन संघ के अध्यक्ष राहुल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां कथित तंत्र क्रिया करते मिले तीनों लोगों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों लोगों को थाने लाकर चालन कर दिया गया। मामले में शिकायतकर्ता राहुल ने पुलिस को बताया की वह सोमवार की रात लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे तभी पास में स्थित श्मशान में कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। मौके पर जाकर देखा तो वहां पर कोई चीज जलाई गई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को पकड़ा। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि तंत्र क्रिया करके बकरे की बलि दी गई है। फिर उसे जलाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों इस्माइल खान निवासी जगनेर, मुंशी खां और ओमप्रकाश निवासीगण दूरा के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।