{"_id":"677abe0a601a22f2250ec84d","slug":"three-patients-suffering-from-fever-and-shortness-of-breath-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-129804-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुखार और सांस से पीड़ित तीन मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुखार और सांस से पीड़ित तीन मरीजों ने तोड़ा दम
Sun, 05 Jan 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
मैनपुरी। सर्दी के बीच जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में बुखार से पीड़ित वृद्धा सहित तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं चार मरीजों का हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी में जहां सर्दी जुकाम और अस्थमा के मरीजों पर संकट था वहीं अब बुखार के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव लालपुर सगौनी निवासी अनारकली (65) पत्नी सूरजपाल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर शनिवार की रात जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। बनकिया निवासी रामश्री (70) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे।
हालत बिगड़ने पर शनिवार की रात परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला सौतियाना निवासी मनोज कुमार (67) को भी पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन शनिवार की रात उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना है कि तीनों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।