फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three patients died of fever

अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत

Mon, 01 Nov 2021 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Three patients died of fever
मैनपुरी/करहल/बेवर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक का दिल्ली और एक आगरा में उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार वे डेंगू पॉजिटिव थे।
विज्ञापन

शहर के राधारमन रोड निवासी 40 वर्षीय अमित मिश्रा को बुखार आने पर परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार की रात परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करहल क्षेत्र के गांव नगला खाड़े निवासी जगदीश यादव के पुत्र मनोज यादव को बुखार आने पर परिजन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मनोज को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बेवर क्षेत्र के गांव बनकिया निवासी 58 वर्षीय भीमसेन को चार दिन पूर्व बुखार आने पर परिजन आगरा के एक अस्पताल में उपचार करा रहे थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

-------
कमिश्नर ने किया वार्डों का निरीक्षण
करहल। कमिश्नर आगरा अमित कुमार गुप्ता ने सोमवार को करहल पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगर पंचायत के वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, वैक्सीनेशन वार्ड, एएनसी वार्ड, लैब व परिसर में सफाई आदि को देखा। कमिश्नर ने नगर के मोहल्ला तपा की नगरिया, बाग वृन्दावन व सराय भटेला (नई बस्ती) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से एंटी लार्वा छिड़काव, साफ-सफाई और फॉगिंग आदि के बारे में फीडबैक लिया। कमिश्नर ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed